HomeUTTARAKHANDमुख्यमंत्री ने जसपुर में की 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग, क्षेत्रीय निवेशक...

मुख्यमंत्री ने जसपुर में की 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग, क्षेत्रीय निवेशक कन्क्लेव में हुए थे 24740 हजार करोड़ के एम.ओ.यू

जसपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को कृषि उत्पादन मण्डी समिति में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जन पर पुष्प वर्षा करते हुए जनसैलाब का अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने रू. 28.20 करोड़ की 7 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमें 1.51 करोड़ रुपए की लागत से नगर पालिका परिषद, जसपुर के मुख्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य, 1.41 करोड़ की लागत से विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत बनखण्डी मन्दिर, चकरपुर के सौंदर्यीकरण का कार्य, 10.00 करोड़ रुपए की लागत से नादेही चीनी मिल के बॉयलरों का अपग्रेडेशन का कार्य, 0.8267 करोड़ रुपए की लागत से जसपुर के अंतर्गत ग्राम हलदुवासाहू में हिडिम्बा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य, 77 लाख रुपए की लागत से जसपुर में एनएच 74 (पुराना) के किमी 131 से जसपुर धामपुर मार्ग के किमी 1 को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य एवं 12 करोड़ किच्छा चीनी मिल के लघु आधुनिकीकरण, 1.69 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल निर्माण कार्य का लोकार्पण का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने जसपुर के डाम क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण एवं जसपुर के अधिवक्ताओं के लिए चेम्बर के निर्माण की घोषणा की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग एवं उद्योग विभाग के द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (क्षेत्रीय निवेशक कॉन्क्लेव 2023) के आयोजन में 10 हजार करोड का लक्ष्य रखा गया था जसके अंतर्गत कुल 24740 करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए थे इसी क्रम में आज 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग कार्य प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय युवाओं को अपने घर पर ही रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपुर के चहुंमुखी विकास को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। जब वे पिछली बार यहां आये थे तो 16.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से पेयजल की परियोजनाएं एवं सड़कों का निर्माण शामिल था। उन्होंने कहा कि जसपुर से अफजलगढ़ और नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार के लिए सीधी सड़क बनाने का कार्य एवं जसपुर में स्टेडियम निर्माण के लिए भी जमीन ढंढ़ने का काम पूरी सक्रियता के साथ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व में हल्दूवासाहू स्थित मां हिडिम्बा देवी के मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। देवी माँ की कृपा से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 82 लाख रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी का ये उत्साह बता रहा है कि हमारी राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सीधे आप तक पहुंच रहा है। हमारी सरकार ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक एवं माताओं-बहनों से लेकर बच्चों तक, हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों का उत्थान सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। एक बच्चे के पैदा होने से लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति तक, हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में बच्चे के जन्म पर मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, खुशियों की सवारी और मातृत्व वंदना योजना सहित कई योजनाओं के जरिए, बच्चे और मां का बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन सुनिश्चित किया जा रहा है। बच्चों के बड़े होने पर उन्हें अच्छी शिक्षा और छात्रवृत्ति दी जा रही है। बालिकाओं को शिक्षा के प्रति विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 9 की बालिकाओं को साइकिल दी जा रही है। इसके साथ ही 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को नन्दा गौरा योजना के तहत 50 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करवाने पर मजबूती से कार्य कर रही है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत थी जोकि वर्ष 2022-23 में घट कर 4.9 प्रतिशत ही रह गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, लखपति दीदी योजना और मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना सहित अनेक योजनाएं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना रही हैं। आज हमारी माताओं-बहनों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले बुजुर्गों में पति या पत्नी में से किसी एक को ही वृद्धा पेंशन मिलती थी लेकिन हमने कहा कि 1200 रूपए में बुजुर्ग पति-पत्नी का गुजारा मुश्किल है।

इसलिए हमने बुजुर्ग दंपत्ति में पति-पत्नी दोनों को वृद्धा पेंशन देने की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही 1200 रूपए प्रति माह के पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीने कर दिया है। ताकि हमारे उत्तराखंड के बुजुर्गों को इस अवस्था में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। प्रदेश में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून बनाने का निर्णय प्रदेश हित में लिया गया। सिल्क्यारा टनल को सफल ऑपरेशन, इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन सभी के प्रयासों से सफलतापूर्वक हो पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपुर में बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते हैं। आप सभी किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए हमारी सरकार ने इस वर्ष गन्ने रेट में 20 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। आज मैंने यहां की चीनी मिल में ब्वायलरों के अपग्रेडेशन का भी शिलान्यास किया है। इससे गन्ना किसानों को भी निश्चित रूप लाभ होगा। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही हमने किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हमारी सरकार ने नहर के पानी को किसानों के लिए टैक्स फ्री कर दिया है। अब नहर से सिंचाई करने वाले किसानों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सभी किसान मुफ्त में नहर से सिंचाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को पहले के मुकाबले बहुत अधिक मजबूत बना रहे हैं। पूरे प्रदेश भर में स्कूल, कॉलेज, सड़क, अस्पताल, जल परियोजनाएं एवं विद्युत परियोजनाएं सहित अनेकों परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 2 महीने में ही हमारी राज्य सरकार ने 18000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया है। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने वाले ये सभी कार्य उत्तराखंड के अगले 25 साल के भविष्य और विजन को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। मोदी जी ने भगवान केदार की भूमि से सबसे पहले कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। उत्तराखंड में सड़क, रेल, पेयजल और धार्मिक स्थलों के विकास में केद्र सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन और पूर्ण सहयोग से हमारी राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों में से श्रीमती अकलिमा, श्रीमती महबूब जहाँ (प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी) एवं स्वयं सहायता समूह की कोमल से वार्ता की वार्ता के दौरान लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इसी क्रम में ग्राम्य विकास समूह के लाभार्थियों को 17 करोड़ 24 लाख, सहकारिता विभाग के लाभार्थियों को 13 करोड़ 92 लाख व स्वास्थ्य विभाग के 3आयुष्मान कार्ड, खाद्य विभाग के 2 लाभार्थियों को उज्ज्वला किट वितरित किए गए।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे राज्य को मुख्यमंत्री ने यूसीसी लागू कर के विश्व स्तर पर बहुत आगे पहुंचा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने से समाज के हर वर्ग को मजबूती मिली है खासकर महिलाओं को इसके पूरा श्रेय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री धामी को जाता है। उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए नारी शक्ति वन्दन योजना विधेयक पास करा लिया है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि आज हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में एक तरफ चन्द्रमा के उस स्थान तक पहुंच गया है जहां संसार में कोई नहीं पहुंच सका वहीं दूसरी तरफ एल 1 सूर्य के चक्कर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के शासन में हमारा देश विज्ञान के साथ-साथ अध्यात्म और संस्कृति में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जहाँ एक और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तेजी से हो रहा है वहीं दूसरी ओर हमारी संस्कृति विश्व पटल पर तेजी से बढ़ रही है। गढ़ी नेगी को नगर पंचायत एवं कालाढूंगी को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने पर क्षेत्रीयवासियो द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ जसपुर के हिडम्बा मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए मन्दिर समिति के सदस्य व क्षेत्रीयवासियो ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read