HomeUTTARAKHANDमुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नगरा तराई में किया मतदान

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नगरा तराई में किया मतदान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केन्द्र पर परिवारजनों के साथ कतार में लगकर आमजन की तरह मतदान (Vote) किया। मुख्यमंत्री ने पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) शुक्रवार सुबह खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पर पहुंचे और एक सामान्य मतदाता की तरह कतार में लगकर वोट डाला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए अपने मताधिकार का सदुपयोग कर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एक सक्षम सरकार चुनते।

उन्होंने (CM Dhami) विशेषकर पहली बार वोट डाल रहे युवाओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने मतदान करने के पश्चात जलेबी खाकर पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश दिया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लोकतंत्र के महापर्व में अपना मतदान करने से पहले खटीमा में मां भगवती आदिशक्ति की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की प्रार्थना की।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read