Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया, बोलीं

fok-media-samman-samaroh

सोमेश्वर : उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार से शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा। इस अभियान के तहत सोमेश्वर में रेखा आर्या के द्वारा हवालबाग के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्री गोपाल सिंह खोलिया, गुरना के क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री राहुल खोलिया, चौना के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री जगजीवन खोलिया, श्री पान सिंह बिष्ट और श्री महेंद्र जी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा कर, राष्ट्रवादी राजनीति से जोड़ने का कार्य किया।

इस मौके पर बोलते हुए रेखा आर्य ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं और जिसका ध्येय अंत्योदय है। उन्होंने आगे जोड़ा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उसका आधार हैं और भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए संगठन सर्वोपरि है। रेखा आर्या बोलीं कि मुझे गर्व है कि मैं ऐसे दल की कार्यकर्ता हूं जोकि भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में अग्रसर है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular