Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDकैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने पौड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी के...

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने पौड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया

fok-media-samman-samaroh

श्रीनगर: हाल में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में डीएम आशीष चौहान ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई की थी। जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली थी। इतना ही नहीं डीएम चौहान ने मामले में जांच के भी आदेश दिए। अब इस मामले का स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी संज्ञान ले लिया है. मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि वो अब हर दूसरे दिन अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी आदेश जारी किए हैं कि सभी डीएम और एसडीएम अस्पतालों के निरीक्षण करेंगे। कहीं भी कोई कोर कमी रही तो मामले में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

पौड़ी सीएमओ प्रशासनिक भवन का लोकार्पण: दरअसल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत अपने दो दिवसीय पौड़ी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। जिसे 4 करोड़ 40 लाख 71 हजार रुपए की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है, जिसका लाभ सीधे जनता को पहुंच रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular