HomeUTTARAKHANDउत्तराखंड में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू, CM धामी बने पहले सदस्य

उत्तराखंड में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू, CM धामी बने पहले सदस्य

देहरादून: राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा संगठन महापर्व ने तहत सदस्यता अभी की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता का रिन्यूअल किया। सीएम धामी के सदस्यता रिन्यूअल के बाद प्रदेश स्तर पर भाजपा के संगठन महापर्व की शुरुआत हो गई है। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की सदस्यता रिन्यूअल कराई। वहीं बीजेपी का सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नंबर- 8800002024 जारी किया गया है।

पार्टी के अन्य नेता भी लेंगे सदस्यता: सीएम धामी के सदस्यता रिन्यूअल के बाद चार-सितंबर से जिलों में स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके बाद घर-घर संपर्क अभियान के बाद बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और फिर 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक पार्टी सक्रिय सदस्यता के लिए अभियान चलाएगी। ताकि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ले चुके नेताओं को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाई जा सके।

मन की बात कार्यक्रम को अभियान से जोड़ा जाएगा: तय किए गए कार्यक्रमों के अनुसार, भाजपा के सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि इस साल यानी 2024 में हर रविवार को कम से कम 20 नए लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के लिए संगठन ने ये लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी इस बार सदस्यता अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया है। ऐसे में 29 सितम्बर और 27 अक्टूबर को होने वाले पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सदस्यता पर्व के साथ जोड़कर अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कही ये बात: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सिर्फ सदस्यता अभियान नहीं है, बल्कि ये संगठन का महापर्व है। पार्टी को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए नए सदस्य जोड़े जा रहे हैं। भाजपा की ये परिपाटी है कि अपने सदस्यों की परिवार की तरह सम्मान देते हैं और सदस्य बनाने के बाद उनको भूलते नहीं हैं।भाजपा बूथ स्तर पर काम करने वाले हर एक कार्यकर्ता को उसी तरह से सम्मान देती है, जैसे पार्टी के बड़े नेताओं को सम्मान दिया जाता है। राष्ट्र भावना को प्रथम मानकर बड़े निर्णय लिए गए हैं।

Source Link: उत्तराखंड में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू, CM धामी बने पहले सदस्य

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read