HomeUTTARAKHANDIPL में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

IPL में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हरिद्वार:IPL में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से सट्टा पर्चा, नोट बुक, पैन, 2 मोबाइल फोन व 15 हजार रुपये बरामद किए गए। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए IPL मैचों में आनलाइन सट्टे की खाईबाडी करते हुए 2 युवकों को मोहल्ला मैदानियान के अम्बेडकर चौक से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाहरुख पुत्र रियाजुल व शाहनवाज पुत्र रियाजुल निवासी मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर के रूप में हुई। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से सट्टे सम्बन्धी कई दस्तावेज बरामद कर अभियुक्तों का चालान कर दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों अभियुक्त आपस में सगे भाई है। IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के नाम पर अभियुक्तों ने राज्य के कई हिस्सों में ऑनलाइन लाखों की धनराशि यूपीआई के माध्यम से अपने खातों में ट्रांसफर करवाई है। इन सभी खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read