HomeUTTARAKHANDरानीपोखरी की महिलाओं द्वारा आकर्षक दीपावली गिफ्ट हैंपर से स्थानीय बाजार हुए...

रानीपोखरी की महिलाओं द्वारा आकर्षक दीपावली गिफ्ट हैंपर से स्थानीय बाजार हुए गुलजार

राजधानी देहरादून की विकासखंड डोईवाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वोकल फॉर लोकल मुहिम को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत डोईवाला ब्लॉक रानीपोखरी की स्वाभिमान क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाओं ने आगामी दीपावली के त्यौहार पर अपने हुनर और परिश्रम से सुंदर एवं आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार कर बाजार, सरकारी व निजी संस्थानों में उचित मूल्य पर बेच रही है। साथ ही प्राइवेट कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे गिफ्ट हैंपरों को भी स्थानीय बाजारों व संस्थाओं में टक्कर दे रही है।

ग्रामीण महिलाओं के समूह द्वारा बनाई जा रही गिफ्ट हैंपरों में पहाड़ी व जैविक उत्पादों को खरीदने के साथ उपयोग करने का भी मौका दे रही है। महिलाओं को इन गिफ्ट हैंपरों के लिए स्थानीय ग्राहकों, बाजारों के साथ-साथ सरकारी विभागों से भी ऑर्डर प्राप्त हुए हैं, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को व्यापक स्तर पर बेचने का अवसर मिल रहा है।

वोकल फॉर लोकल की मुहिम और पहाड़ी उत्पादों को घर-घर पहुंचने की दिशा में डोईवाला ब्लॉक की स्वाभिमान क्लस्टर लेवल फेडरेशन के अंतर्गत 80 स्वयं सहायता समूह की 1700 महिलाओं को योजना के अंतर्गत रोजगार मिला है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है साथ ही वह आत्मनिर्भर भी बनी है। ग्रामीण महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से उन्हें 8 लाख का कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड प्रदान किया गया. जिससे महिलाओ ने 800 गिफ्ट हैंपर बनाने का लक्ष्य रखा था। जिसमें से उन्होंने अभी तक 600 से अधिक गिफ्ट हैंपर बना कर बाजारों में उचित दामों पर बेच दिए हैं। महिलाओं द्वारा बनाए गए गिफ्ट हैंपर 2000 से 3000 तक के वर्गों में विभाजित है। प्रत्येक गिफ्ट हैंपर से महिलाओं को 20% की बचत हो रही है।

महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इन गिफ्ट हैंपर में रोस्टेड काजू, रोस्टेड बादाम, नमकीन, शहद, दीए, मोमबत्तियाँ, मठरी, एलईडी लाइट एवं अन्य हस्तनिर्मित सामग्री को शामिल किया गया है। येगिफ्ट हैंपर पूरी तरह से स्थानीय उत्पादों से सजे हुए हैं, जो न केवल स्वाद और सुंदरता की महक छोड़ रहे हैं, साथ ही महिला स्वावलंबन और ग्रामीण उद्यमिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रहा है।

फेडरेशन की अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि इस पहल से महिलाओं को अच्छी आमदनी के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। साथ ही, यह प्रयास स्थानीय स्तर पर हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

जिला मिशन प्रबंधक अपर्णा बहुगुणा ने बताया कि डोईवाला ब्लॉक की ग्रामीण महिलाओं द्वारा दीपावली के पर्व पर गिफ्ट हैंपर तैयार किए गए हैं। जिसमें अधिकतर पहाड़ी एवं जैविक उत्पादों के साथ हैंडमेड आइटम भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं के इस प्रयास से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है साथ ही वहा आत्मनिर्भर भी बन रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत हमें प्रत्येक त्यौहार में ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे पहाड़ी उत्पादों को मार्केट में प्रदान करना है। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना भी है।

इन जगहों से है ज्यादा डिमांड
स्वाभिमान क्लस्टर लेवल फेडरेशन की ग्रामीण महिलाओं को रानी पोखरी स्थित उत्तरा एंपोरियम, जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, हिमालयन हॉस्पिटल, ग्राम्य विकास विभाग एवं कृषि विभाग जैसे तमाम सरकारी संस्थानों से अधिक संख्या में आर्डर मिलते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read