HomeUTTARAKHANDमतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं निर्वाचन तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी ने...

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं निर्वाचन तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

के एस असवाल गौचर

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून के निर्देशानुसार आज बुधवार को कलेक्ट्रेट के वी सी कक्ष में अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश द्वारा पुनरीक्षण कार्य हेतु बैठक आयोजित की गयी।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर 21 जून तक ग्रुप सी के बीएलओ की तैनाती की जाए एव बीएलओ न मिलनें की स्थिति में आंगनबाडी कार्यकर्ता को बीएलओ की जिम्मेदारी जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात सौंपी जाए।

बैठक में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण, नए भवनों की पहचान, रिक्त पदों को भरने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गयी।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति, पहुंच सुविधा, आधारभूत संरचना एवं सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए युक्तिकरण किया जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति और कार्मिकों के प्रशिक्षण को प्राथमिकता में रखने को कहा।

इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी सी सती,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निर्वाचन विभाग गीताराम उनियाल समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार वी सी के माध्यम से उपस्थिति रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read