spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDमकर संक्रांति पर भाजपा महानगर का भव्य हवन एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम...

मकर संक्रांति पर भाजपा महानगर का भव्य हवन एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम संपन्न।

fok-media-samman-samaroh

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा एक भव्य हवन एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सेवा भाव से परिपूर्ण यह आयोजन था।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन से हुई। हवन के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने वाला संगठन है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति, परंपरा और परिश्रम के महत्व का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
राजपुर विधायक श्री खजान दास ने कार्यक्रम को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि खिचड़ी वितरण जैसे आयोजन जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व समाज को जोड़ने वाला पर्व है और भाजपा द्वारा इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से जनमानस के साथ संगठन का भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होता है।
पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। मकर संक्रांति के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भाव का भी सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम में महामंत्री संगठन भाजपा अजेय कुमार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट दर्जाधारी मंत्री श्याम अग्रवाल भगवत प्रसाद मकवाना नेहा शर्मा सुनील शर्मा विजेंद्र थपलियाल राजेंद्र सिंह ढिल्लों सुनील शर्मा बिजेंदर थपलियाल मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल अक्षत जैन बबलू बंसल संकेत नौटियाल समीर दोवाल ओम कक्कड़ आशीष शर्मा सुमित पुंडीर सुमन सिंह, हिमानी वैष्णव, नेहा शर्मा, बबली चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular