HomeUTTARAKHANDफ्योंली देगी बच्चों के सपनों को उड़ान

फ्योंली देगी बच्चों के सपनों को उड़ान

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर जनपद के विद्यालयों में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले नौनिहालों के सपनों को उड़ान देगा इसके लिए संस्थान द्वारा मार्गदर्शन पुस्तिका फ्योंली का निर्माण किया गया है, सब कुछ नियत रहा तो जुलाई द्वितीय सप्ताह तक बच्चों के पास यह पुस्तिका उपलब्ध होगी l

जनपद में प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में बच्चों को सहायता प्रदान करने तथा जनपद में प्रतियोगितात्मक वातावरण का सृजन करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर द्वारा 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें जनपद के प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों दिनेश बधानी, आलोक रंजन, पंकज सती, नरेंद्र सिंह कुंवर, रजनी नेगी, विजय वल्लभ चमोली, मनोज कुमार, रेखा नेगी, जसवंत सिंह नेगी, नंदकिशोर मिश्रा, वैभव शर्मा, महावीर गौड़, शशि कंडवाल, अनूप रावत, दर्शन सिंह रावत द्वारा प्रतिभाग किया गया था l
पुस्तक के संरक्षक एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर के प्राचार्य आकाश सारस्वत में बताया कि कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा हेतु विभिन्न परीक्षाओं जिसमें हिम ज्योति विद्यालय प्रवेश परीक्षा, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, सुरेंद्र राकेश आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा तथा मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा मार्गदर्शन एवं परामर्श पुस्तिका का निर्माण किया
गया है l
विगत वर्ष भी संस्थान द्वारा परामर्श पुस्तिका का निर्माण किया था लेकिन इस बार इसमें संवर्धन एवं संशोधन करते हुए बहुत से अभिनव एवं नवाचारी पहल किये गए हैं इसके तहत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट बागेश्वर जहां से प्रदेश में सर्वाधिक विद्यार्थियों का चयन हर वर्ष इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए होता है विद्यालय का भी मार्गदर्शन एवं परामर्श लिया गया है l

पत्रिका निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका में रहे पोखरी विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूडा ने बताया कि बाजार में गत वर्ष के प्रश्न पत्र पर आधारित पुस्तक होती है लेकिन इस पुस्तिका में पैटर्न और परीक्षा में क्या करें इसका भी उल्लेख किया गया है यह किसी एक परीक्षा पर आधारित न होकर सात परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तिका है इसमें 240 पृष्ठ हैं जिसमें अंत में सामान्य ज्ञान का परिशिष्ट डाला गया है जो कि बाद में भी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रहेगा l

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने यह भी बताया कि 20 से अधिक छात्र संख्या वाले सभी स्कूलों में पुस्तिका प्रेषित की जाएगी साथ ही प्रत्येक विद्यालय में इसकी सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी l

पुस्तिका निर्माण समिति के समन्वयक सुबोध कुमार डिमरी और बचन जितेला ने बताया कि इसमें सभी परीक्षाओं के अभ्यास के लिए ओएमआर शीट उपलब्ध रहेगी, परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी व पाठ्यक्रम इसमें उपलब्ध रहेंगे, सभी पूर्व परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र व्याख्या सहित उपलब्ध होंगे, साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण संबोधो का इसमें समावेश रहेगा l

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read