HomeUTTARAKHANDदेहरादून महानगर के सरदार पटेल मंडल के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा-2025 के...

देहरादून महानगर के सरदार पटेल मंडल के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा-2025 के लिए मंडल कार्यशाला का आयोजन कांवली रोड स्थित कार्यालय पर किया गया।

देहरादून महानगर के सरदार पटेल मंडल के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा-2025 के लिए मंडल कार्यशाला का आयोजन कांवली रोड स्थित कार्यालय पर किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने की, जबकि मुख्य वक्ता में देहरादून महानगर मंत्री मोहित शर्मा, मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, और सेवा पखवाड़ा महानगर संयोजक सुरेंद्र राणा उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामाजिक सेवा गतिविधियों, जैसे रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, और जनजागरूकता कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना था। आशीष शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने और इसे एक जनांदोलन बनाने का आह्वान किया। मोहित शर्मा ने सेवा, संस्कार, और समर्पण के मंत्र को अपनाने पर जोर दिया। सविता कपूर ने कहा, “सेवा पखवाड़ा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुट होने का अवसर है।” सुरेंद्र राणा जी ने सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
सभी ने सेवा पखवाड़ा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में महानगर कोषाध्यक्ष बबलू बंसल, महानगर सोशल मीडिया संयोजक महिपाल सिंह, मंडल महामंत्री मनोज कम्बोज व अजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनोद तोमर, रेखा निगम, संजू गुप्ता, मंडल मंत्री सुंदेश्वर ठाकुर, शिखा वसिष्ठ, सुषमा पंवार, मंडल कोषाध्यक्ष मृगेंद्र कपूर, कार्यालय प्रभारी राजेश सिंह, पार्षद बबीता गुप्ता, पार्षद मीनाक्षी मौर्य, पार्षद रजनी देवी, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रमोद दत्ता, प्रमोद शुक्ला, सतीश साहनी, रजनी शर्मा, जगमोहन सिंह, बलबीर कुशवाहा, मुन्ना कुमार, सुरेश कुमार, अभिषेक गुप्ता, अमरनाथ कुमार, भारती गांगुली, मंदिरा चौधरी, राहुल जुयाल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read