HomeUTTARAKHANDचार साल बेमिसालः रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन,

चार साल बेमिसालः रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन,

जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल‘ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। शिविर में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ) की अध्यक्षता में ब्लाक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी तथा उप जिलाधिकारी (सदर) हरिगिर ने जन समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 257 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया।

विधायक उमेश शर्मा (काऊ) ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए इस प्रकार के शिविर प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
शिविर में लोगों ने 11 समस्याएं प्रस्तुत की गई, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। ननूरखेड़ा निवासी आकाश सिंह ने अवगत कराया कि उनके निजी भवन से सटा हुआ विद्युत पोल होने के कारण वे भवन पर दूसरी मंजिल का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। इस पर संबंधित विद्युत पोल को अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डिफेंस कॉलोनी, वार्ड-58 में कुछ स्थानों पर पेड़ों के कारण यातायात बाधित होने की शिकायत पर प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) को जांच के निर्देश दिए गए। वहीं, मोहकमपुर के माजरी माफी क्षेत्र में नालियों को भूमिगत किए जाने के दौरान सिंचाई विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर चौंबर खुले छोड़ दिए जाने से दुर्घटना की आशंका व्यक्त की गई। इस पर विभाग को शेष कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निर्माणाधीन सुखाखोलीदृसरोजना मोटर मार्ग पर रोड कटिंग के दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ों के असंतुलित होकर लटकने की सूचना पर वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, माजरी माफी में पेयजल लाइन में रिसाव की शिकायत पर जल संस्थान को शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 87 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 50 आधार कार्ड अपडेशन एवं 16 आय प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत किए गए। कृषि विभाग ने 10 तथा उद्यान विभाग ने 18 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं प्रधानमंत्री किसान निधि का लाभ प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग ने 04 पात्र व्यक्तियों की पेंशन समस्या का निस्तारण किया गया। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 07 राशन कार्ड धारकों की यूनिट वृद्धि व केवाईसी कराई गई। इसके अतिरिक्त बाल विकास विभाग ने 15, उरेडा 03, सेवायोजन 10, पशु चिकित्सा 13, विद्युत 02 तथा राजस्व विभाग द्वारा 16 लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया। सेवायोजन विभाग द्वारा 06 युवाओं को करियर परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में रायपुर ब्लाक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी, जिप सदस्य वीर सिंह चौहान, रायपुर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष महेश कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी सुनील उनियाल, सहायक खंड विकास अधिकारी मोहन लाल रतूड़ी सहित स्थनीय जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रही।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read