spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDखाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध...

खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी की कार्रवाई

fok-media-samman-samaroh

जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने अवगत कराया कि अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली के नेतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी की गईं। इस दौरान संतोष पाल जो कि पाल गैस एजेंसी के नाम से अवैध गैस रिफिलिंग का कार्य करते पाए गए तथा दीपक पाल की दुकान पर सिलेंडर एवं अवैध रिफलिंग किट भी बरामद किए गए। छापेमारी में 14.2 किलो के 15 सिलेंडर 19 किलो का 1 सिलेंडर एवं 4.2 किलो के 11 सिलेंडर सहित कुल 27 सिलेंडर, रिफिलिंग किट व इलेक्ट्रिक तराजू बरामद किए गए। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत तहरीर दी गई। छापेमारी टीम में पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली, राहुल बहुगुणा रजत नेगी, विजय नैथानी,संदीप बलूनी, होशियार सिंह,जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular