HomeUTTARAKHANDआईटीडीए द्वारा एनईजीडी और SeMT, MeiTY के सहयोग से माईस्कीम जागरूकता कार्यशाला...

आईटीडीए द्वारा एनईजीडी और SeMT, MeiTY के सहयोग से माईस्कीम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीएद्) ने राष्ट्रीय ई.गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी)और माईटी के तहत राज्य ई.मिशन टीम (SeMT) के सहयोग से 16 जून 2025 को देहरादून में माईस्कीम पर एक जागरूकता और संवेदीकरण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

इस कार्यशाला का उद्घाटन श्री तीर्थ पाल सिंह, अपर निदेशक, आईटीडीए द्वारा किया गया। जिन्होंने नागरिकों के लिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच को सरल बनाने में माईस्कीम के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सत्र का संचालन श्री रवि शंकर सिंह, प्रमुख, सेम्ट द्वारा किया गया। जबकि श्री अरुण बिष्ट, एजीएम ई.सेवाएं, आईटीडीए ने इसका संयोजन किया।

उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया, जहाँ एनईजीडी माईस्कीम टीम ने प्लेटफॉर्म की विशेषताओं को लाइव ऑनलाइन डेमो के माध्यम से प्रदर्शित किया। वक्ताओं ने बताया कि कैसे माईस्कीम नागरिकों को उनकी प्रोफाइल के आधार पर पात्र योजनाओं की खोज करने और आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने में मदद करता है, जिससे पारदर्शिता बढ़ती है।

कार्यशाला का समापन प्रश्नोत्तर सत्र और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। भाग लेने वाले विभागों ने माईस्कीम को राज्य में लागू करने के प्रति उत्साह व्यक्त किया। यह पहल नागरिकों के लिए योजनाओं की पहुंच को बेहतर बनाने और शासन प्रणाली को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

माईस्कीम के बारे में:
माईस्कीम माइटी और एनईजीडी की एक पहल है, जो नागरिकों को सरकारी योजनाओं की खोज और आवेदन के लिए एक ही प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read