Tuesday, May 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDसीडीओ जय भारत सिंह ने दिलाई मतदाता शपथ, स्वीप कैलेंडर का किया...

सीडीओ जय भारत सिंह ने दिलाई मतदाता शपथ, स्वीप कैलेंडर का किया विमोचन

fok-media-samman-samaroh

उत्तरकाशी।
जनपद उत्तरकाशी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी जय भारत सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करते हुए उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई और “स्वीप – कोई भी पात्र मतदाता न छूटे” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वीप जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा स्वीप कार्यक्रम कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने कहा कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण, नए मतदाताओं का पंजीकरण तथा पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वीप अभियान के तहत जनपद के विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई से 31 मई 2026 तक जनपद में मतदाता जागरूकता रैली, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, महिला जागरूकता संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा ग्राम स्तर पर जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती में जनसहभागिता की भूमिका पर विशेष बल दिया गया तथा सभी से आगामी एसआईआर अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular