spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहोली के बाद हरियाणा के साथ-साथ इन राज्यों में बदलेगा मौसम का...

होली के बाद हरियाणा के साथ-साथ इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बारिश का अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मार्च महीने के शुरूआत से ही एक तरफ जहां तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी तरफ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पांच राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। होली के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, होली के बाद यानी 4 मार्च को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में  तेज बारिश के साथ-साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।


जानें दिल्ली का मौसम


वहीं राजधानी दिल्ली में आने वाले कई दिनों का तक मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। लेकिन राजधानी में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिसक वजह से सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। दोपहर के समय तेज धूप रहेगी और तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular