spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसोनिया गांधी के खिलाफ दिल्ली के कोर्ट में याचिका दायर, जानें क्या...

सोनिया गांधी के खिलाफ दिल्ली के कोर्ट में याचिका दायर, जानें क्या लगा आरोप

fok-media-samman-samaroh


Sonia Gandhi Voter Card Case: सोनिया गांधी के खिलाफ दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की गई। बिना नागरिकता हासिल किए वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के आरोप में सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराने की मांग वाले मामले पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में अब 10 सितंबर को सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि याचिका को पढ़ने के लिए समय चाहिए। याचिका में कहा गया है कि सोनिया गांधी ने 30 अप्रैल 1983 को नागरिकता हासिल की थी, लेकिन उनका नाम तीन साल पहले ही 1980 की वोटर लिस्ट में शामिल था।


याचिका में उठाया गए ये सवाल


इस याचिका में सवाल उठाया गया कि 1980 में नई दिल्ली लोकसभा की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम कैसे शामिल था। याचिकाकर्ता के वकील ने आरोप लगाया कि 1982 में आपत्ति याचिका दाखिल होने के बाद सोनिया गांधी का नाम हटाया गया। सवाल ये किया गया कि वोटर लिस्ट से आखिर नाम क्यों हटाया गया? नाम डिलीट करने की दो वजह हो सकती है या तो विदेश की नागरिकता हासिल की गई हो या वोटर देश के दूसरे क्षेत्र में चला गया हो।


याचिकाकर्ता ने की ये मांग


याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि जब 1983 में सोनिया गांधी ने नागरिकता हासिल की तो किस डाक्यूमेंट्स के आधार पर 1980 में वोटर लिस्ट में नाम शामिल क्यों कराया गया? क्या फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया? याचिकाकर्ता के वकील ने दिल्ली पुलिस को निर्देश देने की मांग की कि वह केस दर्ज कर इस मामले की जांच करें और स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular