spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमेरठ में मौत बनकर आया तूफान, मकान गिरने से मां-बेटी की मौत,...

मेरठ में मौत बनकर आया तूफान, मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, 4 लोग घायल

fok-media-samman-samaroh


Meerut Accident: यूपी के मेरठ मेंलिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तेज आंधी के दौरान एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 सदस्य मलबे में दब गए। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य 4 सदस्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।


पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना स्थल पर स्थित एक पड़ोसी की दीवार तेज आंधी के दौरान रुखसार के मकान की छत पर गिर गई, जिससे छत भरभरा कर ढह गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।  घटना की जानकारी मिलते ही लिसाड़ी गेट और लोहिया नगर थानों की पुलिस टीम तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक बचाव एवं राहत कार्य जारी रहा।


मां-बेटी की मौत


पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला और उसकी 9 महीने की बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य 4 सदस्य घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular