spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमुंबई को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी, पुलिस ने नोएडा...

मुंबई को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी, पुलिस ने नोएडा से किया धमकीबाज को गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh


Mumbai Bomb Threat: मुंबई में गणपति विसर्जन से पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस की जानकारी पर यूपी के नोएडा से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को व्हाट्सएप मैसेज में 400 किलो RDX लेकर मुंबई में 14 आतंकियों के आने और बड़ा ब्लास्ट करने की धमकी मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस चौकन्ना हो गई थी।


पुलिस ने बनाई टीम


मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजने वाले का नाम अश्विनी बताया जा रहा है। नोएडा पुलिस ने आरोपी को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है। व्हाट्सएप मैसेज की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस के ज्वाइंट सीपी ने नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से संपर्क किया था। उसके बाद कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने स्वॉट टीम को आरोपी की तलाश करने के लिए कहा।


पटना का रहने वाला है आरोपी


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अश्विनी की उम्र 50 साल है। वह वास्तु और ज्योतिष का काम करता है और मूल रूप से पटना का रहने वाला है। फिलहाल नोएडा के थाना 113 एरिया में स्थित सेक्टर 79 की सोसाइटी में रहता है। वह अपनी पत्नी से अलग रहता है। पुलिस टीम ने सोरखा गांव से उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसका सिम आरोपी इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आरोपी को पकड़ने वाली स्वॉट टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम


आज, 6 अगस्त, शनिवार, को अनंत चतुर्दशी पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाई जा रही है। धमकी को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा के लिए 18,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 12 एडिशनल कमिश्नर, 40 डीसीपी, 3,000 पुलिस अधिकारी भी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं, 50 ड्रोन और AI से शहर की निगरानी की जा रही है। पूरे शहर में 10,000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular