spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'भारत न डरता है न रुकता है...' शहीदी दिवस कार्यक्रम में जमकर...

‘भारत न डरता है न रुकता है…’ शहीदी दिवस कार्यक्रम में जमकर गरजे पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


PM Modi On Shahidi Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में आयोजित गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के समागम कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु तेग बहादुर के जीवन के आदर्शों को अपनाने की अपील की और उनकी वीरता का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत न डरता है और न रुकता है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत की सालगिरह पर खास सिक्का और यादगार डाक टिकट लॉन्च किया।


गुरु तेग बहादुर वीरता के आदर्श- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मुगल आक्रांताओं के उस काल में गुरु साहब ने वीरता का आदर्श स्थापित किया। उन्होंने कहा कि मुगल आक्रांताओं के उस काल में कश्मीरी हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा था। इस संकट के बीच पीड़ितों के एक दल ने गुरू साहब से मदद मांगी। तब गुरु महाराज ने उन सभी पीड़ितों से कहा था कि आप सभी औरंगजेब को साफ-साफ कह दें कि यदि गुरु तेग बहादुर ने इस्लाम कुबूल कर लिया तो आप सब भी इस्लाम कुबूल कर लेंगे।


पीएम मोदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर खड़े होकर भगवान श्रीकृष्ण ने सत्य और न्याय की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताया था। कुरुक्षेत्र की यह पावन धरती भूमि सिख परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं। सिख परंपरा के लगभग सभी गुरु अपनी पावन यात्रा के दौरान यहां आए थे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि गुरु तेग बहादुर जैसे व्यक्तित्व इतिहास में विरले ही होते हैं।


गुरुओं के तीर्थ को भारत के स्वरूप से जोड़ने की कोशिश


पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गुरुओं के हर तीर्थ को आधुनिक भारत के स्वरूप से जोड़ने की कोशिश की है। करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा कराना हो, हेमकुंड साहिब में रोप वे प्रोजेक्ट का निर्माण करना हो, आनंदपुर साहिब में विरासत-ए-खालसा संग्रहालय का विस्तार हो, हमने गुरुजनों की गौरवशाली परंपरा को अपना आदर्श मानकर इन सारे कामों को पूरी श्रद्धा से पूरा करने की कोशिश की है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular