spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत का ई-पासपोर्ट है हाई-टेक फीचर्स से लैस, फ्रॉड को रोकना होगा...

भारत का ई-पासपोर्ट है हाई-टेक फीचर्स से लैस, फ्रॉड को रोकना होगा और भी आसान

fok-media-samman-samaroh


India E-Passport: भारत नेक्स्ट जेनरेशन ई-पासपोर्ट को रोल आउट कर रहा है, जिसमें पासपोर्ट सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। इस पासपोर्ट में कटिंग एज सिक्योरिटी फीचर्स शामिल होगा। इसमें इंटरलॉकिंग माइक्रोलेटर्स, रीलिफ टिंट्स और RFID चिप लगी होगी। इस चिप में एन्क्रिप्टेड बायोमैट्रिक्स डेटा और दूसरी जानकारियों को जोड़ा जाएगा। इस रोल आउट के तहत सभी नए पासपोर्ट्स अब ई-पासपोर्ट होंगे। वहीं, मौजूदा नॉन-इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट्स एक्सपायर डेट तक वैध रहेंगे। सरकार पूरी तरह से ई-पासपोर्ट में ट्रांजिट करने का प्लान बना रही है।


हाई-टेक फीचर्स वाला बनेगा पासपोर्ट


सभी ई-पासपोर्ट रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप और एटिना के साथ आएंगे। इनमें यूजर्स का बायोमेट्रिक और पर्सनल डेटा एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर होगा। इसमें यूजर्स की फोटो और फिंगरप्रिंट जैसी डिटेल्स स्टोर होंगी। कॉन्टैक्टलेस डेटा रीडिंग क्षमताओं की वजह से इमिग्रेशन काउंटर पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज होगी। साथ ही फ्रॉड और टेम्परिंग के मामलों में कमी आएगी। अब तक विदेश मंत्रालय ने 80 लाख ई-पासपोर्ट भारत में जारी कर चुका है। जबकि विदेश स्थित भारतीय मिशनों के माध्यम से 60,000 से ज्यादा ई-पासपोर्ट जारी किए हैं।


फ्रॉड के मामले होंगे कम


विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि नए सिस्टम की वजह से पासपोर्ट फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी। साथ ही ऐसे मामलों को रोका जा सकेगा, जिसमें एक ही शख्स के पास एक से ज्यादा पासपोर्ट होते हैं। अगर किसी के पास पहले से पासपोर्ट मौजूद है, तो मौजूदा सिस्टम तुरंत उसे डिटेक्ट कर लेगा। मई 2025 में शुरू हुए पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम वर्जन 2.0 के तहत अब 37 रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 451 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रहे हैं। इस प्रोग्राम के ग्लोबल वर्जन GPSP V2.0 को 28 अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular