spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिहार में मंत्री पद का खाका जल्द होगा तैयार, जानें किस दल...

बिहार में मंत्री पद का खाका जल्द होगा तैयार, जानें किस दल से होंगे कितने मिनिस्टर?

fok-media-samman-samaroh


Bihar Cabinet: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत भी मिल, जिसके बाद दोबारा सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई। गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के बीच लगातार मुलाकातों और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच बिहार की नई सरकार की कैबिनेट में किस पार्टी के कितने मंत्री होंगे, इसे लेकर अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 6 विधायक के आधार पर हर पार्टी से एक मंत्री नई सरकार की कैबिनेट में शामिल हो सकता है।


शुरू हुआ मंत्री पद का फॉर्मूला


बता दें कि कई बैठकों के बीच एनडीए के घटक दल के नेताओं का कहना है कि एक से दो दिन में सरकार गठन से जुड़े सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे। इस बीच कहा ये जा रहा है कि हर पार्टी को 6 विधायक पर 1 मंत्री पद मिल सकता है। इसी बात पर सभी दलों के बीच मंत्री पद का फॉर्मूला लागू हो सकता है। इसे लेकर एनडीए के घटक दलों के बीच सहमति बनती नजर आ रही है। ऐसे में नीतीश कैबिनेट का स्वरूप BJP- 15/16, JDU- 14, LJP (R)- 3, RLM- 1 और HAM- 1 कुछ ऐसा नजर आ सकता है।


जल्द तैयार होगा खाका- चिराग पासवान


राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि ये जल्द ही हो जाएगा और इस पर चर्चा चल रही है। सरकार के खाके पर स्पष्टता आ जाएगी। उन्होंने कहा कि आज रात तक मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी बात करूंगा और कल तक खाका तैयार हो जाएगा। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular