spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिहार में इस बार नीतीश नहीं तो किसे मिला गृह मंत्रालय? 18...

बिहार में इस बार नीतीश नहीं तो किसे मिला गृह मंत्रालय? 18 मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा

fok-media-samman-samaroh


Bihar Cabinet Ministers List: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार, 21 नवंबर को बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा किया गया। नई कैबिनेट में सबसे अहम गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंप दिया गया। बीजेपी के कोटे से आने वाले सम्राट चौधरी अब नीतीश कुमार की सरकार में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की बागडोर संभालेंगे।


20 साल का टूटा रिकॉर्ड


विभाग बटवारे के बाद कहा ये जा रहा है कि 20 साल में ये पहली बार है जब नीतीश कुमार के हाथ में अब गृह विभाग नहीं रहा। इसके अलावा बीजेपी कोटे से मंत्री बने वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव को कृषि विभाग दिया गया, जिसे सरकार के प्रमुख मंत्रालयों में से एक माना जाता है। गुरुवार, 20 नवंबर को नीतीश कैबिनेट में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन फिलहाल 18 मंत्रियों को ही विभाग मिला है। बचे हुए मंत्रियों के विभागों का तय होना अभी बाकी है।


इन मंत्रियों को मिला विभाग


1. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भूत तत्व विभाग मिला।


2. दिलीप जायसवाल को उद्योग मंत्री का पद दिया गया।


3. नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।


4. मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि विभाग मिला।


5. रामकृपाल यादव कृषि मंत्री बनाए गए।


6. अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग के साथ-साथ कला संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी मिली।


7. सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मिला।


8. संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया।


9. श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी की विभाग के साथ-साथ खेल विभाग।


10. नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग।


11. रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।


12. लखेद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया।


13. प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता एवं पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन विभाग मिला।


14. HAM कोटे में लघु जल संसाधन विभाग।


15. LJPR कोटे में गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग।


16. दीपक प्रकाश पंचायती राज विभाग के मंत्री बनें।


17. संतोष सुमन का विभाग नहीं बदल गया, फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे।


18. रामकृपाल यादव को कृषि विभाग दिया गया। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular