spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबाढ़ प्रभावित जिलों के लिए CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान, इतने...

बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान, इतने रूपये का मिलेगा मुआवजा

fok-media-samman-samaroh


चंडीगढ़हरियाणा में इस बार बारिश ने जमकर कहर मचाया है। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भारी बारिश के कारण पैदा हुई समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की निरंतर निगरानी कर रही है। हमने बाढ़ से नागरिकों को हुई कठिनाइयों को कम करने के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। आज तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्रदेश के 2897 गांवों के 169738 किसानों ने 996701 एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण करवाया।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमने बाढ़ व जलभराव से ग्रस्त क्षेत्रों में तुरंत राहत के लिए प्राथमिकताएं तय की हैं। इन सभी क्षेत्रों में राहत कार्य निरंतर चल रहा है। तत्काल राहत उपायों के लिए जिलों को आरक्षित निधि के रूप में कुल 3 करोड़ 6 लाख रुपये स्वीकृत किए। मुझे दुख है कि मकान ढहने से प्रदेश के 12 लोगों की जान चली गई। इनमें जिला फतेहाबाद और भिवानी में तीन-तीन, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में दो-दो और हिसार और फरीदाबाद में एक-एक व्यक्ति को शामिल किया।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि बाढ के कारण यदि लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा तो हम ऐसे लोगों के लिए राहत शिविर लगाएंगें। जिन क्षेत्रों में पानी भरा वहां खराब फसलों के लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है। ऐसे क्षेत्रों में हरे चारे की कमी हुई तो इस समस्या को दूर करने के लिए हम उन जिलों से सूखा चारा लगाएंगे। जलभराव वाले क्षेत्रों में गिर गए अथवा आंशिक नुकसान वाले मकानों का हम एक सर्वे करवाकर मकानों के नुकसान की भरपाई करेंगे। हमने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीमें भेजकर उनकी चिकित्सा के व्यापक प्रबंध किये।


अब तक 135 चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं- सीएम सैनी


हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि अब तक 135 चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं और 376 शिविर चल रहे हैं। हमने पिछले दिनों जम्मू कश्मीर और पंजाब को 5 करोड़ रूपये की मदद की थी। आज हिमाचल प्रदेश के लिए हमारी सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी। आज अनौपचारिक रूप से कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठकर हरियाणा में बाढ़ के हालातों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगासीएम


सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। हमारे सभी विधायक और समर्थित विधायक एक महीने का वेतन बाढ़ राहत के लिए देंगे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छा से मदद का भी आग्रह किया। जो मकान मालिक 20 साल से अगर एक जगह पर बैठा है और उसकी छत को नुकसान हुआ है तो उसकी सहायता भी सरकार करेगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular