जलालपुर,अंबेडकरनगर। ससुराल से बाइक से वापस घर लौट रहे युवक को सामने से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए भाग गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरुआ गांव निवासी रविंद्र कुमार 32 वर्ष अपनी बाइक से कटका थाना क्षेत्र के चितई पट्टी (गोझवा) गांव में ससुराल गया हुआ था। जहां शनिवार देर रात ससुराल से वापस आ रहा था तभी जलालपुर मालीपुर मार्ग पर हरियाली बाजार के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को नगपुर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
बाइक सवार युवक की कार की टक्कर से मौत,चालक फरार
0
RELATED ARTICLES









