इल्तिफातगंज,अंबेडकरनगर। टांडा तहसील अंतर्गत ग्राम बलरामपुर सोनहरा में फ्री मोतिया बिंद कैंप का आयोजन किया गया। समाज सेवी मोहम्मद अकबर सिद्दीकी के सौजन्य से टांडा आई हॉस्पिटल के डॉक्टर मोहम्मद जुनैद अख्तर की टीम डॉक्टर अब्दुल समद द्वारा कैंप लगा कर सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच कर इलाज तथा मोतिया बिंद वालों को ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल बुलाया गया। कैंप में ग्राम अलनपुर, सोनहरा, सूफीपुर, ताजपुर, सेमरिया आदि से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच कर अपनी आंख की दिक्कत का इलाज करवाया। कैंप में लोगों को नेत्र से संबंधित सभी सुविधाएं, फ्री नेत्र चेक अप, मोतिया बिंद का फ्री अपरेशन, नाखूना का फ्री आप्रेशन आदि डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उपरोक्त मर्ज का इलाज करवाने के लिए आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड , राशन कार्ड तथा मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। निशुल्क कैंप में मोनू भाई पी के भट्ठा वाले, गुफरान उर्फ गुड्डू,मोहम्मद अकरम, अब्दुल वफा, जय राम, अमर नाथ, शिवम बर्मा,अब्दुल्लाह, नफीस अहमद आदि शामिल रहे। डॉक्टर अब्दुल समद द्वारा बताया गया कि यह कैंप इसी प्रकार से सभी ग्रामीण क्षेत्रों में चलता रहेगा।









