spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘....पूरी दुनिया में सभी युद्ध खत्म हो जाएंगे’ श्री गुरु तेग बहादुर...

‘….पूरी दुनिया में सभी युद्ध खत्म हो जाएंगे’ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के समापन समारोह में बोले केजरीवाल

fok-media-samman-samaroh


PUNJAB NEWS: पंजाब के आनंदपुर साहिब में सिख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के समापन समारोह में अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समारोह को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि हम पैसा कमाने के लिए सत्ता में नहीं आए हैं। हमने अच्छे कर्म कमाए हैं। हमने बड़े-बड़े बंगले नहीं बनवाए, हमने गुरु महाराज का आशीर्वाद कमाया है।


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “हम पूरी ईमानदारी से सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। लोग हमसे पूछते हैं कि हमारे पास इतना पैसा कहां से आ रहा है, हमने इतनी बड़ी व्यवस्था कैसे की और पंजाब सरकार इतना काम कैसे कर रही है। इसकी वजह यह है कि हम गुरु साहिब के दिखाए रास्ते पर ईमानदारी से चल रहे हैं। मैंने चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार का सारा खजाना आपके लिए इस्तेमाल होगा। अगर हमने एक पैसे की भी बेईमानी की है, तो हम गुरु महाराज से कोई भी सजा स्वीकार करेंगे।  


पूरी दुनिया में सभी युद्ध खत्म हो जाएंगे- केजरीवाल


केजरीवाल ने कहाकि आज पूरी दुनिया में इतने युद्ध चल रहे हैं। हमारे देश में धर्म के नाम पर कितने युद्ध चल रहे हैं। गुरु तेग बहादुर जी ने क्या किया? उन्होंने दूसरे हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश कुर्बान कर दिया। अगर हम सब इसे अपना लें, दूसरे धर्म की रक्षा के लिए सब कुछ कुर्बान कर देना। पूरी दुनिया में सभी युद्ध खत्म हो जाएंगे। हर जगह शांति होगी। आज हमारे देश में एक धर्म दूसरे धर्म से लड़ रहा है। इन युद्धों का क्या मतलब है? कोई मतलब नहीं है। हमें शांति से रहना चाहिए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular