जलालपुर,अंबेडकरनगर। तालाब में मछली पालन कर रहे पट्टा धारक ने हल्का लेखपाल की सह पर पानी निकासी के रास्ते पर बंधा बना दिया। खेतां से पानी निकासी नहीं होने से धान की फसल जलमग्न होकर खराब हो रही है। दर्जनों किसानों के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र ग्राम प्रधान के द्वारा उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रकरण मरहरा ग्राम पंचायत का है। गांव स्थित तालाब में अमोला बुजुर्ग निवासी राम सकल ने मछली पालन के लिए पट्टा किया है। इसी तालाब में मरहरा ग्राम पंचायत के साथ अन्य ग्राम पंचायतों के वारिश का पानी जाता है। बीते दो सप्ताह पहले राम सकल ने हल्का लेखपाल गुलनाज बानो के सह पर सरकारी पानी निकासी के रास्ते पर बंधा का निर्माण करा दिया। पिछले सप्ताह हुई बारिश में जब पानी सहन तक पहुंच गया तो किसानो ने बंधा को हटा दिया था। खेतों का कुछ पानी निकला इस दौरान पट्टा धारक ने पुनः बंधा का निर्माण लेखपाल की सह पर कर दिया। पानी निकासी नहीं होने से सैकड़ो किसान की धान की फसल पानी में गिर कर सड़ गई लाखो रुपए का नुकसान हुआ। मंगलवार को प्रधान प्रतिनिधि अजय गोस्वामी के साथ तहसील पहुंचे दर्जनों किसानों ने इस कृत्य में शामिल लेखपाल पट्टा धारक और बंधा का अवैध निर्माण में लगे लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही नुकसान की भरपाई की अपील की है।
तालाब से जल निकासी रोकने में लेखपाल पर पट्टा धारक को संरक्षण देने का आरोप
0
RELATED ARTICLES









