Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHछात्रों के आपसी विवाद में किताब देने गए दलित की पिटाई, पुलिस...

छात्रों के आपसी विवाद में किताब देने गए दलित की पिटाई, पुलिस ने लिया संज्ञान

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। किताब देने गये छात्र के आपसी विवाद में अन्य छात्रों द्वारा जाति सूचक गालियां देते हुए पिटाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। ग्राम मंगुराडीला निवासी सिकंदर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मेरा पुत्र विकास सरदार पटेल महाविद्यालय में अध्ययनरत है। उसी कॉलेज के सतलेस गौड़, विशाल, सूरज, वैभव सिंह सहित अन्य दर्जनों लोग अपने बाहरी दोस्तों के साथ आए दिन कॉलेज व कॉलेज के बाहर दबंगई करते रहते हैं। जब कोई इसका विरोध करता है तो उक्त सभी लोगों द्वारा मिलकर उससे मारपीट की जाती है। पूर्व में इन लोगों द्वारा मेरे पुत्र से कई बार गाली-गलौज व मारपीट की गई थी लेकिन किसी तरह मामला खत्म हो गया था। बीते गुरुवार को वह कॉलेज में अपने दोस्त को किताब देने गया हुआ था तभी कॉलेज के पास खड़े इन्हीं मनबढ़ लोगों द्वारा बुलाकर जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज की गयी। जब पुत्र विकास ने इसका विरोध किया तो उक्त सभी लोगों ने लात घुसों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दिया। पुत्र के साथ की गयी मारपीट से उसकी आंख और चेहरा सहित बुरी तरह चोटिल हो गया है साथ ही पूरे शरीर में भी चोटें आयी हैं। बुरी तरह पिटाई करने के बाद सभी लोग कहीं भी शिकायत न करने की धमकी देते हुए वापस चले गए। स्कूल गये हुए पुत्र की पिटाई से आहत पीड़ित पिता ने जलालपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular