Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHखेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण में छिपी निकलेंगी प्रतिभाएं-अविनाश सिंह

खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण में छिपी निकलेंगी प्रतिभाएं-अविनाश सिंह

fok-media-samman-samaroh

 

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल समिति की बैठक आहूत की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ल द्वारा यूपी ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता की विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई। युवा कल्याण और खेल कूद विभाग की आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा की यह प्रतियोगिता अच्छी तरह से कराई जाय, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाएं निखर सके। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी द्वारा विकास खंड एवं जनपद स्तर पर ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के आयोजन कराए जाने के दृष्टिगत समिति के समक्ष रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विचारणीय बिंदु रखे गए। उन्होने अवगत कराया कि यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में जूनियर, सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग तथा बालक-बालिका श्रेणी में आठ खेल विधाओं एथलेटिक्स,कबड्डी ,वॉलीबॉल ,कुश्ती, भारोत्तोलन, फुटबॉल, बैडमिंटन व जूडो को सम्मिलित करते हुए विकास खंड स्तर प्रखंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता एवं जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया की इस खेल कार्यक्रम का विकास खंड और जनपद स्तर पर स्थान,समय सहित खेल कैलेंडर तैयार कर लिया जाय जिसमे विकास खंड में प्रतियोगिता अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ कर नवंबर माह तक समाप्त कर लिया जाए। बैठक में जिला ओलंपिक संघ के सचिव, फुटबाल संघ के सचिव, कुस्ती सचिव समस्त बीओ और जिला खेल कार्यालय के समस्त कोच और प्रधान लिपिक मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular