spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHखराब मौसम के कारण ओडिशा CM के विमान में आई गड़बड़ी, आसमान...

खराब मौसम के कारण ओडिशा CM के विमान में आई गड़बड़ी, आसमान में चक्कर काटता रहा प्लेन

fok-media-samman-samaroh


Odisha: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को लेकर जा रहे विमान ने खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर में लैंडिंग नहीं की। विमान लगभग 21मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा। मौसम अनुकूल न होने के कारण विमान को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री माझी दिल्ली से लौटने के बाद भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरने वाले थे।


कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा CM का विमान


शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ले जा रहा विमान भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतर नहीं सका और उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री दिल्ली से पांच दिन के दौरे के बाद लौट रहे थे और सुबह करीब 9:45बजे भुवनेश्वर पहुंचने वाले थे। एक राज्य मंत्री ने इस घटना की जानकारी साझा की।


ओडिशा के शहरी विकास मंत्री के. सी. महापात्र ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया, “खराब मौसम के कारण विमान भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतर नहीं सका और उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।” इसके बाद, बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने बयान दिया कि भारी बारिश और खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री माझी का विमान लगभग 21 मिनट तक हवाई अड्डे के ऊपर चक्कर काटता रहा। स्थिति को देखते हुए विमान को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया। ओडिशा सरकार ने घोषणा की कि राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह, जिसमें मुख्यमंत्री माझी को शामिल होना था, को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular