Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHखण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया

fok-media-samman-samaroh

 

जलालपुर,अंबेडकरनगर। बच्चों को कौशल परक तथा आधुनिक शिक्षा देने के सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों के निजी सहयोग से स्थापित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय उफरौली में खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह द्वारा फीता काटकर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय में इस स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई थी जिसमें स्मार्ट टीवी, यूपीएस समेत अन्य संसाधनों की व्यवस्था प्रधान अध्यापिका प्रेमा देवी तथा अन्य सहायक अध्यापकों के निजी सहयोग से की गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने इसे अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए इससे नन्हे मुन्ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के हित में बताया। इससे पूर्व विद्यालय में स्मार्ट क्लास स्थापित होने से उत्साहित विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि का टीका कर बैज लगाते हुए विद्यालय परिसर में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर एआरपी मित्रसेन वर्मा, सहायक अध्यापक मानवेंद्र वर्मा, अनुपम शाही, लुबना मरियम, मुरारी वर्मा, सीमा सिंह समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधान अध्यापिका व अन्य सहायक अध्यापकों का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular