spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना, कहा-...

कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना, कहा- पिछले 10 वर्षों में कूड़ा माफिया और ठेकेदारों के बीच में साथ-गांठ होने के कारण…

fok-media-samman-samaroh


Delhi News:  दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के महावीर एनक्लेव पार्ट 3, सोलंकी चौक और पंखा रोड पर साफ सफाई और कूड़ा प्रबंधन को लेकर  दौरा किया। दौरे  में मंत्री महोदय के साथ दिल्ली नगर निगम, PWD और अन्य कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। स्थानीय निवासियों ने मंत्री आशीष सूद को इलाके की समस्याओं से अवगत कराया। 


निरीक्षण के दौरान मंत्री आशीष ने देखा कि पंखा रोड पर एक स्थान पर बिल्डिंग का मलवा पड़ा हुआ है जिस कारण इस स्थान पर डस्ट पॉल्यूशन और अतिक्रमण हो रहा है। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के AE और JE  को कड़ी फटकार लगाते हुए कहां की वह बिल्डिंग के इस मलवे को तुरंत C&D  वेस्ट प्लांट में भिजवाए और यह भी सुनिश्चित करें कि आगे से पंखा रोड पर कहीं भी इस प्रकार का कूड़ा न मिले। मंत्री महोदय ने  PWD के AE,  JE  पर कड़ी  कार्रवाई करने के लिए भी आदेश दिए।


शिक्षा मंत्री आशीष ने सोलंकी पुल के फुटपाथ और वहां की सड़क का भी निरीक्षण किया। फुटपाथ पर  जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे और फुटपाथ कई जगह से टूट भी हुआ था। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और एमसीडी के अधिकारियों को फुटपाथ पर से तुरंत कूड़ा उठाने और फुटपाथ की मरम्मत के लिए भी निर्देश दिए।


सूद ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से यहां आम आदमी पार्टी का विधायक और पार्षद होने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आज भी केवल फोटो-ऑप में लगी है। मंत्री आशीष ने बताया कि कूड़ा घर के मुद्दे को लेकर स्थानीय प्रधान और निवासी लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी चिंता सिर्फ एक मोहल्ले तक सीमित नहीं है पूरी दिल्ली साफ होनी चाहिए। कूड़े के ढेर दिल्ली की छवि को खराब करते हैं।


स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाकर एक नई मिसाल कायम करेंगे- आशीष सूद


शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार में कूड़ा माफिया और ठेकेदारों के बीच में साथ गांठ होने के कारण दिल्ली की कूड़ा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा  गई थी। अब हम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह से  बदलकर दिल्ली को स्वच्छ , स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाकर एक नई मिसाल कायम करेंगे।


स्वच्छ क्षेत्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी- आशीष सूद


सूद ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि आज  निरीक्षण के दौरान जिन क्षेत्रों में जो कमियां पाई गई हैं उनको अधिकारियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द दूर किया जाएगा और जनकपुरी क्षेत्र को दिल्ली का सबसे सुंदर, साफ और स्वच्छ क्षेत्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular