spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब हवाई यात्रियों नहीं देना होगा ये...

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब हवाई यात्रियों नहीं देना होगा ये शुल्क; यात्री कैफे की भी हुई शुरुआत

fok-media-samman-samaroh


Relif For Flight Passanger: 18 मार्च यानी बुधवार को सरकार की तरफ से हवाई यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। सरकार के इस फैसले से लोगों के पैसे बचेंगे और यात्रियों परेशानियों से छूटकारा मिलेगा। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए सरकार की तरफ कई सुविधाओं को बढ़ाया गया है।


दरअसल, अब विमानन कंपनियों को हर फ्लाइट में कम से कम 60फीसदी सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रियों को चुनने के लिए देनी होंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए के जरिए एयरलाइंस को यह निर्देश दिया है कि एक ही पीएनआर पर यात्रा कर रहे यात्रियों को साथ बैठाया जाए। साथ ही कोशिश ये रहे कि उन्हें आस-पास की सीटें दी जाए ताकी परिवार के साथ सफर कर रहे यात्रियों को दिक्कत ना हो।


हवाई यात्रियों को तोहफा


डीजीसीए ने कहा कि फ्लाइट में देरी, रद्द होने या बोर्डिंग से मना किए जाने की स्थिति में यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन किया जाए। इसके लिए एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि यात्रियों के इन अधिकारों की जानकारी कंपनी अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स और एयरपोर्ट काउंटरों पर साफ-साफ दर्शाएं। मंत्रालय ने साफ कहा है कि एयरलाइंस फ्लाइट में खेलों का सामान, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और पालतू जानवरों के जाने की पॉलिसी स्पष्ट बनाए।


यात्री कैफे की शुरुआत


नियमों के साथ-साथ हवाई यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का आनंद भी मिलने जा रहा है। इसी कड़ी में उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत की गई है। जिसका उद्देश्य एयरपोर्ट पर सस्ती खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराना है। इन कैफे में चाय और पानी सिर्फ 10 रुपए और नाश्ता 20 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा यात्रियों के लिए फ्लाइब्ररी भी शुरू की गई है। इसके तहत यात्रियों को एयरपोर्ट पर मुफ्त सुविधा मिलती है। यात्रियों को अब फ्री वाई-फाई की सुविधा भी दी जा रही है, ताकि लोग काम, टिकट बुकिंग या अपने परिवार और दोस्त से संपर्क में रहें।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular