Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक ने रामलीला का उद्घाटन किया

एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक ने रामलीला का उद्घाटन किया

fok-media-samman-samaroh

 

टांडा,अंबेडकरनगर। एनटीपीसी के आवासीय परिसर में हर बार की तरह इस बार भी श्री रामलीला की शुरुआत हो चुकी है जिसका शुभारंभ एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया।यह श्री राम लीला कथा 10 दिनों तक चलेगा पहले दिन के श्री रामलीला में कलाकारों द्वारा इन्द्र दरबार,नारद तपस्या,नारद मोह,रावण कुंभ विभीषणका, ब्रह्मा से वरदान,रावण कुबेर युद्व, रावण की लंका पर विजय, रावण अत्याचार ऋषि मुनि द्वारा विष्णु प्रार्थना, विष्णु द्वारा भविष्यवाणी नाट्य कथा प्रस्तुत किया गया। सभी कलाकारों ने बहुत ही बेहतरीन अभिनय किया पूरा पंडाल श्रोतागण से भरा दीखा। कार्यक्रम में श्रोतागण के बैठने की अच्छी बेवस्था दीखी। आपको बता दे श्री राम लीला देखने के लिए आवासीय परिसर के समस्त अधिकारी कर्मचारी गड़ के साथ आस पास के गाँव के लोग भी भारी मात्रा में श्री राम लीला देखने आते है। पूरा राम लीला मैदान श्रोतागण से भरा रहता है। श्री रामलीला में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसका एन टीपीसी के मानव संसाधन टीम द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता है। टेवा समिति द्वारा इस बात का मुख्य रूप से ध्यान दिया जाता है की किसी भी श्रोतागण को बैठने में समस्या ना हो। सबसे अच्छी बात यह रही कि रामलीला मैदान में एम्बुलेंस भी खड़ी दिखी। मेडिकल का भी पूरा ध्यान दिया गया है। श्रीराम लीला को सफल बनाने एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसके लिए एनटीपीसी के चौकी प्रभारी पुलिस मय के साथ रामलीला मैदान में मुस्तेद दिखे। श्रीराम लीला में एनटीपीसी के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक अशेष कुमार चट्टोपाध्याय,महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) नील कुमार शर्मा,महाप्रबंधक(ऑपरेशन)अभय मिश्रा,गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षता कृष्णा चट्टोपाध्याय,उपाध्यक्षा नीरु शर्मा,एवं टेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार,उपाध्याय केके पाण्डेय, महासचिव सुरेंद्र कुमार,नीरज रस्तोगी, विवेक कश्यप,के के दुबे,सउद अहमद उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular