Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएंटी रोमियो टीम ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवकों...

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवकों को भेजा जेल

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कोतवाली जलालपुर की एंटी रोमियो टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते गुरुवार की शाम लगभग 5ः30 बजे बसखारी रोड पर स्थित राजाराम महाविद्यालय अशरफपुर के पास खड़े दो युवकों द्वारा आते जाते महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील कमेंट करने के साथ-साथ गंदे इशारे भी किया जा रहे थे। पीड़ितों की सूचना पर सक्रिय हुई एंटी रोमियो टीम ने महिला उप निरीक्षक के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए महाविद्यालय के पास अश्लील टिप्पणियां व गंदे इशारे कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। युवकों की पहचान 21 वर्षीय अमन वर्मा तथा 19 उर्वशी अमर वर्मा निवासी उफरौली कोतवाली जलालपुर के रूप में की गई। हिरासत में लिए गए युवकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए उनके परिजनों को सूचित कर विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के सम्मुख भेज दिया गया। एंटी रोमियो टीम उप निरीक्षक सविता, महिला कांस्टेबल संध्या सिंह तथा कांस्टेबल केशव सिंह शामिल रहे।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular