spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअभय चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर साधा निशाना, कहा- सेटिंग...

अभय चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर साधा निशाना, कहा- सेटिंग कर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवा दी है

fok-media-samman-samaroh


Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा ने कार्यकर्ताओं को चौधरी देवीलाल की जयंती पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने पृथला विधानसभा के सीकरी फार्म हाउस में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चौधरी देवीलाल की जयंती में आने का न्योता दिया।


इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा बापू-बेटे ने कांग्रेस के साथ धोखा कर भाजपा से सेटिंगकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवा दी है। बापू-बेटे ने कांग्रेस का चोला पहनकर प्रदेश के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है, जिन्हें प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को पिछले 11 वर्षों में लूटकर खोखला कर दिया है। ये पूंजीपतियों की पार्टी है जो गिने चुने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाती है। भाजपा व उनके नेताओं को आम जन की कोई परवाह नहीं है। प्रदेश में लायन ऑर्डर नाम की कोई चीज ही नहीं है।


अगर प्रधानमंत्री को किसी ने गाली दी है- अभय चौटाला


इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री को किसी ने गाली दी है तो प्रधानमंत्री को इस तरह से नाटक नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हो सकता है उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब के बाढ़ प्रभावित 350 गांव गोद लिए हैं, जिससे वह राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं। पंजाब हमारा बड़ा भाई है,यह काम हम राजनीति से ऊपर उठकर कर रहे है। सिरसा जिले के हर एक गांव में पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों को गोद दिला रखा है।


जेजेपी पर जमकर बरसे अभय चौटाला


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने आज अपने पोस्ट से चौधरी देवीलाल का फोटो हटा दिया है और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का फोटो लगाकर लोगों के बीच जा रहे हैं। आने वाले समय में जेजेपी अपने चाचा का फोटो लगाकर लोगों के बीच जाएगी।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular