spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअनंतनाग में काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

अनंतनाग में काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh


10/11 Delhi Blast: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीमों ने जैश-ए-मोहम्मद के टेरर मॉड्यूल की जांच में एक बड़ी सफलता हासिल की है। अनंतनाग में छापेमारी के दौरान हरियाणा की डॉक्टर डॉ. प्रियंका शर्मा को हिरासत में लिया गया है। डॉ. शर्मा रोहतक की रहने वाली हैं और GMC अनंतनाग में तैनात थीं। वह मलखनाग इलाके में किराए के मकान में रह रही थीं। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।


जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां और मोबाइल कॉल ट्रेल


सूत्रों के अनुसार, डॉ. प्रियंका का नाम मोबाइल कॉल ट्रेल में सामने आने के बाद टीमों ने उनके ठिकाने पर छापा मारा। हरियाणा की टीम उनके परिवार और अन्य विवरण भी जुटा सकती है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में NIA ने हरियाणा के MBBS छात्र जानीसुर आलम उर्फ निसार आलम को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद शनिवार शाम उन्हें रिहा कर दिया गया। छात्र लुधियाना का निवासी है और शादी समारोह में पैतृक गांव आया था।


यूपी में 200कश्मीरी छात्रों पर निगरानी


उत्तर प्रदेश में भी इस मॉड्यूल को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राज्य में लगभग 200 कश्मीरी मूल के मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ATS यूपी विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के संपर्क में है, जहां कश्मीर के छात्र पढ़ रहे हैं। कानपुर, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर समेत कई शहरों में उनकी गतिविधियों को कड़ी निगरानी में रखा गया है और जैश मॉड्यूल से संभावित कनेक्शनों की जांच जारी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular