HomeUTTAR PRADESHबाघ के हमले में युवक की मौत, दो दिन से था लापता

बाघ के हमले में युवक की मौत, दो दिन से था लापता

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट में बाघ (Tiger)  के हमले में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक पिछले दो दिनों से लापता था जिसका शव बुधवार की दोपहर को जंगल के किनारे बेंत की झाड़ियों से बरामद हुआ है।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज अंतर्गत जंगल में बेंत की झाड़ियों में आज दोपहर को ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग व पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगल के किनारे बेंत की झाड़ियों से युवक के शव को बरामद किया है। युवक की पहचान सुजौली गांव निवासी जुगुल (27) के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष सौरभ सिंह व रेंजर सुजौली रोहित यादव ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि युवक पिछले दो दिनों से घर से लापता था।

यह भी पढ़े: युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read