बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सहतवार क्षेत्र में बुधवार को निःसंतानता के विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट पीट कर हत्या (Murder) कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के पकहां गांव निवासी राम प्रवेश का विवाह जुलाई 2016 में संगीता से हुआ था लेकिन उनको अब तक कोई संतान नहीं पैदा हुई थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव रहा करता था।
Also Read This:यूपी में 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे लिस्ट
बुधवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ जिस दौरान राम प्रवेश ने अपनी पत्नी संगीता (25) पर लाठी से प्रहार कर दिया। जिसके बाद संगीता की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अबतक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


