Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसहारनपुर: युवक-युवती ने की आत्महत्या, श्मशान घाट पर दोनों के शव मिलने...

सहारनपुर: युवक-युवती ने की आत्महत्या, श्मशान घाट पर दोनों के शव मिलने से मचा हड़कंप

fok-media-samman-samaroh

सहारनपुर : जिले के थाना नानाैता इलाके में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. खुडाना के श्मशान घाट में प्रेमी युगल के शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. जिसके बाद परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है. आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह गांव खुडाना के ग्रामीण सैर के लिए निकले तो उनकी नजर श्मशान घाट पर पड़ी. जहां एक युवक-युवती का शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. पास में एक मोटर साइकिल भी खड़ी हुई थी. ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों से प्रेमी जोड़े के शवों की पहचान कराई तो युवक की पहचान सचिन सैनी (22) और युवती की पहचान सलोनी (20) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही युवक-युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस जांच में पता चला कि युवक-युवती दोनों एक ही बिरादरी के हैं और आपस में रिश्तेदार थे.

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना नानौता इलाके के गांव खुडाना स्थित श्मशान घाट पर युवक-युवती के शव मिले हैं. युवक-युवती आपस में रिश्तेदार थे, दोनों के बीच प्रेम सबंध था. पुलिस जांच में प्रेम सबंधों के चलते ही आत्महत्या करना पाया गया है, जबकि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है. घटनास्थल की भी जांच की जा रही है. ग्रामीणों और आसपास के अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर घटना की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular