HomeUTTAR PRADESHगाेरखपुर समेत उत्तर प्रदेश में किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगें:...

गाेरखपुर समेत उत्तर प्रदेश में किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगें: सीएम योगी

गोरखपुर: गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने (CM Yogi) आए लाेगाें काे आश्वस्त करते हुए कहा कि गाेरखपुर समेत उत्तर प्रदेश में किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगें। जिन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है, उन्हें इसके दायरे में लाया जाएगा। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हाेने दिया जायेगा, कमजोरों को उजाड़ने वालाें पर सरकार कार्रवाई करेगी।

जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में लोगों तक मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में मुस्लिम समाज की भी कई महिलाएं भी पहुंची थीं। उन्होंने करीब चारसाै लोगों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने जनपद के अधिकारियाें से कहा कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता की हर समस्या का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी इस तरह के मामलाें में इलाज से जुड़े इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध करायें। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read