Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHVoting:लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी और मतदान के अधिकार का विशेष...

Voting:लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी और मतदान के अधिकार का विशेष महत्व:ईओ

fok-media-samman-samaroh

Voting:लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी और मतदान के अधिकार का विशेष महत्व:ईओ

Voting: (कम्प्यूटर जगत ) प्रत्येक मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक और सक्रिय रहना चाहिए। लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी और मतदान के अधिकार का विशेष महत्व है।

उपरोक्त बातें मतदाता दिवस के अवसर पर निकाले गए जन जागरूकता अभियान पर सेवरही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनिया त्रिभुवन जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव है। यह हर नागरिक को मतदान का अधिकार उपयोग करने और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने की शक्ति देता है।

गौरतलब है कि हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 1950 में स्थापित चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा, “भारत लोकतंत्र की जननी है।”

इस दौरान नगर पंचायत सेवरही कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर “मतदाता शपथ” व मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से 

श्रीमती सोनिया त्रिभुवन जायसवाल अध्यक्ष नगर पंचायत सेवरही, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल अधिशासी अधिकारी उत्तम वर्मा, मक्खन जायसवाल सहित समस्त सभासद गण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular