HomeUTTAR PRADESHVijay-Rashmika:शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, उदयपुर में दोनों ने...

Vijay-Rashmika:शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, उदयपुर में दोनों ने लिए सात फेरे


Vijay-Rashmika Wedding: साउथ इंस्डट्री के दो सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना शादी के बंधन बंध गए हैं। दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो गए। 26 फरवरी को दोनों की शादी उदयपुर में हुई। विजय के कल्चर का ध्यान रखते हुए तेलुगू रीति रिवाज से शादी की गई। वहीं, रश्मिका ने कोडावा रिवाजों से की शादी


विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई है। दोनों की तस्वीरों से नजर हटाना फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है। शादी के जोड़े में वे मेड फॉर इच अदर लग रहे थे। उनकी जोड़ी को फैंस ने परफेक्ट बताया। शादी के जोड़ों में दोनों रॉयल लग रहे थे। वहीं, रश्मिका का स्टनिंग ब्राइड लग रही थी। 


उदयपुर में दोनों ने लिए सात फेरे


बाकी साउथ इंडियन कपल्स की तरह विजय और रश्मिका ने भी रस्मों-रिवाजों को प्राथमिकता दी। साउथ की रिवाज की झलक उनकी शादी में देखी गई। वहीं, फैंस दोनों की शादी का वर्षों से इंतजार कर रहे थे। फैंस के इस प्यार को खुश होकर विजय-रश्मिका ने अपनी शादी को VIROSH नाम दिया है। उदयपुर में शादी के बाद 4मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। हालांकि रिसेप्शन में फिल्मी जगत के बड़े-बड़े सितारे आएंगे।


कैसे शुरू हुई लव स्टोरी


विजय-रश्मिका की 2017 में पहली बार मुलाकात हुई थी। दोनों गीता गोविंदम के सेट पर मिले थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती शुरू औऱ फिर प्यार में बदल गया। फिल्म में रोमांस करते हुए कब एक दूसरे को प्यार करने लगे किसी को पता नहीं चला। फिल्म 2018 में सिनेमाघऱों आई, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों को दिल जीत लिया। वक्त के साथ विजय-रश्मिका का रिश्ता और गहरा होता चला गया। पिछले साल अक्टूबर में दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई। जिसके बाद शादी के कयास लगाए जाने लगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read