HomeUTTAR PRADESHमुख्य आरोपी ने STF के सामने किया सरेंडर

मुख्य आरोपी ने STF के सामने किया सरेंडर

कौशांबी: उत्तर प्रदेश में पिछले कई महीनों से अलग-अलग परीक्षाओं के पेपर लीक (Paper Leak) की घटना सामने आई है। इसमें यूपी पुलिस की परीक्षा भी शामिल थी। इसी कड़ी में कौशांबी के परीक्षा सेंटर में हुए पेपर लीक (UP Police Paper Leak) मामले के मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है।

कौशांबी पेपर लीक (Paper Leak) मामले के मुख्य आरोपी अरुण सिंह ने यूपी एसटीएफ के सामने सरेंडर किया है। इस मामले में पहले भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच के लिए मंझनपुर थाने में केस दर्ज किया गया था।

दरअसल, एक के बाद एक पेपर लीक (Paper Leak)  की समस्या से जूझ रहे अभ्यर्थियों ने सरकार और प्रशासन पर पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी पेपर लीक करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाया था, जिसके बाद से पुलिस प्रशासन की ओर से सख्ती और कार्रवाई में तेजी लाई जा रही है। यूपी एसटीएफ के दबाव के कारण कौशांबी पेपर लीक मामले के आरोपी ने सरेंडर किया है।

यह भी पढ़े: दुर्दांत माफिया मुख्तार अंसारी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read