HomeUTTAR PRADESHचुनाव से पहले यूपी में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

चुनाव से पहले यूपी में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की शाम कई आईएएस अधिकारियों (IAS Transfer) को इधर से उधर कर दिया। अपर आयुक्त खाद्य विपिन मिश्रा को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त और प्रतीक्षा में चल रहीं अपूर्वा दुबे को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (वीसी) बनाया गया है। शाहजहांपुर के नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह को अपर आयुक्त खाद्य और सचिव, सतर्कता आयोग के पद पर भेजा गया है। विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक मदन गर्ब्याल को हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है।

हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के वीसी नितिन गौर को कानपुर विकास प्राधिकरण और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के वीसी अतुल वत्स को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है। एआईजी (स्टांप) रवीश गुप्ता को एमडी पर्यटन निगम और विशेष सचिव, ऊर्जा राहुल सिंह को एआईजी स्टांप बनाया गया है।

यह भी पढ़े: योगी की सभा में शामिल होने आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से ज्यादा यात्री घायल

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read