Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHTiranga Yatra: 76 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ संस्कार भारती ने निकाली...

Tiranga Yatra: 76 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ संस्कार भारती ने निकाली तिरंगा यात्रा

fok-media-samman-samaroh

Tiranga Yatra: 76 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ संस्कार भारती ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra: ( कम्प्यूटर जगत ) संस्कार भारती कुशीनगर व किसान इंटरमीडिएट कॉलेज साखोपर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 76 वें गणतंत्र दिवस के आलोक में भारत माता पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इसमें 76 मीटर लंबे व 4 मीटर चौड़े तिरंगे के साथ यात्रा निकली। शुरुआत कालेज परिसर से विद्द्यार्थियों और साखोपार क्षेत्र के लोगों के द्वारा तिरंगा यात्रा से हुई।

इसके बाद ढोल-बाजे और भारत माता तथा लक्ष्मीबाई की झांकी एवं भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा एन एच 28 बी मार्ग होते बहोरापुर पहुंचीं।

वहाँ से पुनः वापसी के बाद यात्रा एक सभा मे तब्दील हो गई। जहाँ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर स्वाधीन भारत विषय पर संगोष्ठी की शुरुआत हुई।

इसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें।मुख्य वक्ता पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि सन 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा वर्ग यह जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार रहे।

महिलाओं का भी योगदान प्रशंसनीय

प्रांतीय महामंत्री डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि देश सेवा में महिलाओं का भी योगदान प्रशंसनीय है। सुरेश प्रसाद गुप्त ने कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला।

इसके अलावा संतोष श्रीवास्तव, अखिलेश राय, त्रिभुवन तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, आदि ने भी स्वाधीन भारत विषय पर अपने-अपने विचार रखें।

कॉलेज के छात्राओं ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुत

कॉलेज के छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरे।अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉक्टर अखिलेश सिंह ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने कार्यों को ईमानदारी से करे यही सच्ची देशभक्ति है।

स्वागत आभार प्रबंधन समिति के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।संचालन पत्रकार विरेश राय ने किया। समापन वंदे मातरम से हुआ।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह, यशवंत सिंह, गिरिजेश कुमार सिंह, आलमगीर आलम, पवन पाण्डेय सोनभद्र सिंह ज्ञान सागर सहित सैकड़ों मौजूद रहे।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular