HomeUTTAR PRADESHधर्म परिवर्तन कराने के आरोप में महिला सहित तीन गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में महिला सहित तीन गिरफ्तार

जौनपुर: उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) कराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी विनय उर्फ मोनू गौतम, पत्नी रेनू तथा बदलापुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी रेनू का भाई अनिल गौतम उक्त बस्ती में अपने आवास पर हर रविवार को इसाई धर्म के प्रचार प्रसार के लिए प्रार्थना सभा आयोजित करते हैं।

यहां लोगों को सनातन धर्म विरुद्ध भड़काकर इसाई धर्म अपनाने (Religious Conversion) के लिए प्रेरित करते हैं। इसकी सूचना भी ग्रामीणों ने गोपनीय तरीके से कई बार थाने पर दी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

इसकी जानकारी होने पर रविवार को बजरंगदल के जिला संयोजक सत्या शुक्ला,प्रखंड सह संयोजक अमित राय, अमिताभ मिश्रा, अनुज शुक्ला व प्रमोद शर्मा आदि कार्यकर्ता उक्त बस्ती में पहुंच गए। उस समय वहां लगभग डेढ़ दर्जन इसाई धर्म के अनुनायी मौजूद हाेकर प्रार्थना कर रहे थे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read