HomeUTTAR PRADESHआरक्षण मामले में कांग्रेस पार्टी के बयान में रत्तीभर सच्चाई नहीं :...

आरक्षण मामले में कांग्रेस पार्टी के बयान में रत्तीभर सच्चाई नहीं : मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एससी—एसटी के आरक्षण मामले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रेय देने के बजाय पं. नेहरू व गांधी जी को दिया है, जिसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है। उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) रविवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। यह बैठक आगामी उपचुनाव समेत पार्टी हित को लेकर होगी। इससे पहले मायावती ने शनिवार को एससी-एसटी वर्ग के आरक्षण को लेकर प्रेसवार्ता की थीं। ठीक उसी के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान आया था। इस पर मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

मायावती (Mayawati) ने रविवार को साेशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ​शनिवार को बसपा की प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिए बयान की जानकारी मिली, जिससे एससी-एसटी के समक्ष कांग्रेस पार्टी के बयान में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को नहीं बल्कि पं. नेहरू व गांधी जी को आरक्षण का श्रेय दिया गया है, जिसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं। जबकि वास्तव में आरक्षण का पूरा श्रेय बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को ही जाता है, जिनको किस तरह से कांग्रेस के लोगों ने संविधान सभा में जाने से रोकने का षडयन्त्र रचा तथा उनको चुनाव में भी हराने का काम किया। कानून मंत्री पद से भी इस्तीफा देने को विवश किया। उन्होंने (Mayawati)  कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहा कि देश में एससी व एसटी वर्गों के उपवर्गीकरण के सम्बन्ध में पार्टी के स्टैण्ड का खुलासा करने के पहले इनकी पार्टी एनजीओ व वकीलों आदि से विचार-विमर्श करेगी, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस उपवर्गीकरण के पक्ष में है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read