HomeUTTAR PRADESHकांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन: CM योगी

कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन: CM योगी

पीलीभीत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि स्वर्णिम युग के रूप में भारत मोदी जी के नेतृत्व में ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। हम सभी ने बदलते हुए भारत को देखा है। बदलते भारत में सुरक्षा, सम्मान, विकास परियोजनाएं और गरीब कल्याण योजनाओं का कोई सानी ही नहीं है। गुरु नानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ था, वह कभी अखंड भारत का हिस्सा था। कांग्रेस की कुटिल चालों से देश का विभाजन हुआ, लेकिन सिख भावना और भारत की आस्था का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण संभव हो पाया।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को ड्रमंड इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद और बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए वोट की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय नव संवत्सर की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारत के हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने खुद को बलिदान कर दिया था। बाल दिवस किसी और दिन पर मनाया जाता था, लेकिन भारत के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले साहिबजादों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का अवसर दिया। यह आयोजन आज हर जगह हो रहा है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पीलीभीत एक ओर कृषि के लिए जाना जाता है तो वहीं अपनी अद्भुत कला के लिए भी जाना जाता है। गन्ना किसान यहां की मिठास को देश-प्रदेश व दुनिया में पहुंचाने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान अब समय पर हो रहा है, अन्यथा पहले कई वर्ष लगते थे और गन्ना किसान देखता रह जाता था।

भारत आज पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, बल्कि ग्लोबल पावर बन रहा है-

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2014 व 2019 में मतदाताओं ने वोट की कीमत को समझा और मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास किया तो आज हम बदलते हुए भारत को देख रहे हैं। भारत आज पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, बल्कि ग्लोबल पावर बन रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भारत की आवाज-‘फिर एक बार-मोदी सरकार’, ‘अबकी बार-400 पार’ के संकल्प के साथ हम सब जुड़ें। सीएम ने आह्वान किया कि चुनाव के दिन पहले तीन घंटे के अंदर खुद भी मतदान करें, साथ ही मतदाताओं को ले जाकर अवश्य मतदान कराएं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, राज्य सरकार के मंत्री राकेश सचान, बलदेव सिंह औलख, संजय सिंह गंगवार, बरेली के सांसद संतोष गंगवार, पीलीभीत से प्रत्य़ाशी जितिन प्रसाद, बरेली से प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व मंत्री सुरेश राणा आदि मौजूद रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read